धरहरा: कोठवा गांव में आदिवासी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया करमा-धरमा पर्व
धरहरा प्रखंड अंतर्गत बंगलवा पंचायत के कोठवा गांव में आदिवासी समाज का आस्था और प्रकृति से जुड़ा करमा-धरमा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर आदिवासी समाज की महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और लड़कियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम देव की पूजा-अर्चना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।