औरैया: गायत्री नगर मोहल्ले में विधायक निधि की सड़क में 'मौरंग' की जगह मिट्टी, वीडियो वायरल, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
गायत्री नगर मोहल्ले में विधायक निधि से कराई जा रही सड़क के निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में सड़क निर्माण के दौरान मजदूर मौरंग की जगह मिट्टी बिछाते नजर आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में बोल्डर के