दरभंगा: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 900 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, 9 गिरफ्तार; ऑपरेशन मुस्कान में बरामद हुआ मोबाइल
दरभंगा पुलिस ने सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी, वारंटियों और अन्य मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 906.36 लीटर विदेशी शराब जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। सकतपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर उजान छिनमस्तिका जाने वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप पार्सल वैन..