शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बसों के पहिए थमने की चेतावनी: अवैध टैक्सियों और ई-ऑटो के समानांतर संचालन से आक्रोश, एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी शहर में परमिट वाली बसों का संचालन इन दिनों भारी संकट के दौर से गुजर रहा है। हालात यह हो गए हैं कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो जिले के बस ऑपरेटर अपनी बसें सड़क पर खड़ी करने को मजबूर हो सकते हैं। इसी गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को 'प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन' के बैनर तले तमाम बस संचालक एकजुट होकर सीधे एसपी के पास पहुंचे।