सुपौल: सुपौल में झूलन और रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
Supaul, Supaul | Aug 26, 2026 सुपौल में झूलन महोत्सव और रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुपौल जिला मुख्यालय का बाजार इन दिनों पूरी तरह उत्सवी रंग में नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों में जहां भगवान राधा-कृष्ण के झूलन उत्सव को लेकर आकर्षक सजावट की गई है, वहीं बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई हैं। पर्व को लेकर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।