जयपुर: खोराबीसल थाना पुलिस ने अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाकर राजधानी में बेचने वाले 2 दिहाड़ी मजदूरों को किया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Aug 16, 2026 खोरा बीसल थाना पुलिस ने मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर राजधानी में सप्लाई करते थे आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे और दिहाड़ी का काम करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्टल मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद और बरामदगी के प्रयास जारी है