चीनोर: घरसौंदी हनुमान जी मंदिर के पास सीसीटीवी में कैद हुई चमत्कारी आकृति, ग्रामीण समझ रहे बजरंगबली की पूछ
घरसौदी गांव में स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर के पास इन ददिनों एक वीडियो को लेकर भारी कौतूहल और श्रद्धा का माहौल है। मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक अजीब और चमत्कार आकृति हिलती हुई दिखाई दी। इस दृश्य को देखकर स्थानीय ग्राम वासियों ने इसे हनुमान जी की पूछ समझ लिया। इसके बाद इस चमत्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।