अगिआंव: बरुणा के स्कूलों की बदहाली पर भड़का आक्रोश, सोशल ऑडिट में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली, शिक्षक-क्लास रूम की कमी पर गुस्सा
'स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत बुधवार को अगिआंव प्रखंड के बरुणा गांव में विभिन्न विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बरुणा, नया प्राथमिक विद्यालय जनकपुर टोला (बरुणा), मध्य विद्यालय बरुणा और हाई स्कूल बरुणा का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।सोशल ऑडिट के दौरान विद्यालयों मे