🚨 कैंपियरगंज विधायक ने राप्ती नदी के बंधे का किया औचक निरीक्षण
मौके पर मिली जरूरतमंद महिला, तत्काल सरकारी सहायता दिलाने के दिए निर्देश
📍 कैंपियरगंज, गोरखपुर। राप्ती नदी के बंधे की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कैंपियरगंज विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कटकही गांव में एक जरूरतमंद महिला से मुलाकात हुई, जिन्हें न तो विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा था और न ही रहने के लिए सरकारी आवास मिला था।
महिला की स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक फतेह बहादुर सिंह एवं उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महिला को सरकारी आवास और विधवा पेंशन का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
➡️ मौके पर मिली समस्या, अधिकारियों ने तत्काल लिया संज्ञान
➡️ जरूरतमंद महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जगी उम्मीद
Public maharajganj
#Campierganj #Gorakhpur #FatehBahadurSingh #RaptiRiver #BreakingNews #UPNews #GorakhpurNews #GovernmentScheme #ViralNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #everyoneシ゚
Maharajganj, Maharajganj | Oct 4, 2026