खजनी: सिकरीगंज इलाके में PUBG में 3 लाख हारे किशोर ने रची खुद के अपहरण की साजिश, AI से बनवाई खून से सनी तस्वीर
PUBG गेम में करीब 3 लाख रुपये हारने के बाद 11वीं के 16 वर्षीय छात्र ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। छात्र ने दिल्ली में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से AI के जरिए ऐसी तस्वीर तैयार करवाई, जिसमें उसके मुंह पर टेप और शरीर पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे।