चक्रधरपुर: दिशम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, मरीजों को बांटे फल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने चक्रधरपुर में मंगलवार को दिशम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।