बड़ौद: गणेश मित्र मंडल ने गुरुवार रात्रि में प्रतिभावान और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया
गणेश मित्र मंडल द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर नगर के प्रतिभावान एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समारोह गुरुवार रात्रि 10 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं सेवाओं के माध्यम से नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणेश मित्र मंडल के सदस्यों एवं गणम