बहेड़ी: केशव पुरम निवासी विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता सुनीता के मुताबिक उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक करीब 9 माह पहले बहेड़ी के मोहल्ला केशवपुरम निवासी एक युवक के साथ हुई थी विवाहिता के मुताबिक उसके पिता ने उसकी शादी में दस लाख रुपए कैश और पांच लाख का दहेज दिया बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और कार के लिए पांच लाख की मांग करने लगे