गया एयरपोर्ट पर 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह में विमानपत्तन निदेशक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन का संदेश पढ़कर सुनाया। निदेशक ने गया एयरपोर्ट की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।