#अलीगढ़: HP पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, ग्राहक ने किया हंगामा,अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित HP पेट्रोल पंप पर कथित घटतौली को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राहक का आरोप है कि उसने कटिया में ₹1,000 का डीजल और स्कूटी में ₹220 का पेट्रोल भरवाया, लेकिन उसे पूरी मात्रा नहीं मिली।वायरल वीडियो में सेल्समैन कथित तौर पर ₹220 के बजाय ₹180 का पेट्रोल दिए जाने की बात कहता नजर आ रहा है। इसको लेकर ग्राहक ने हंगामा किया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।हालांकि, घटतौली के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब जिला पूर्ति विभाग की जांच और पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष सामने आने का इंतजार है।
#AligarhDaliyNews
#AligarhNews #AligarhBreaking #RamghatRoad #HPPetrolPump #ViralVideo #PetrolPump #PublicIssue
Koil, Aligarh | Oct 15, 2026