हरदा: हरदा में भाजयुमो ने 'वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेंगे हिंदुस्तान' नारे के साथ विशाल विरोध मार्च निकाला
Harda, Harda | Aug 16, 2026 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरदा द्वारा शहर में विशाल विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेंगे हिंदुस्तान” के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।