बेंगाबाद: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां।
गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को 9 बजे स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। यहां सबसे पहले बैंड की धुन पर प्रधानाचार्य समेत तमाम अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद भारत माता पूजन किया गया।