मनोहर लाल पर है पूरा भरोसा-सुरेंद्र टाया,मनोहर लाल कैबिनेट मंत्री के गोद लिए गांव गोहिदा में विकास के करवाए जा रहे हैं अनेकों काम, गांव के लोगों में खुशी की लहर। सुरेंद्र टाया व गांव के लोगों ने मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार का किया धन्यवाद,
गांव गोहिदा के विकास कार्यों को मिल रही नई गति — विकास की ओर बढ़ता मॉडल गांव Gohida
आदरणीय मनोहर लाल जी के गांव गोहिदा को अडॉप्ट करने के बाद गांव में विकास कार्यों को नई गति मिली है।
गांव की अधूरी पड़ी फिरनी के लिए एस्टिमेट तैयार होकर चंडीगढ़ भेजा जा चुका है और जल्द ही ग्रांट जारी होने की पूरी उम्मीद है। स्ट्रीट लाइटों के लिए भी आदरणीय मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से अप्रूवल हो चुकी है और जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।
गांव में ग्राम सचिवालय के लिए लगभग ₹88 लाख का बजट अप्रूव हो चुका है, जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा। वहीं रसीना रोड पर ग्राम पंचायत की भूमि में पार्क एवं व्यायामशाला के निर्माण के लिए लगभग ₹35 लाख का एस्टिमेट बनकर चंडीगढ़ भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति के बाद कार्य जल्द शुरू होगा। और सुरेंद्र टाया के फार्म से लेकर रणधीर सिंह टाया के फॉर्म तक के रास्तें के 5 लाख भी आ चुके हैं
इसके साथ ही गांव के स्कूल और चौपालों की मरम्मत के लिए भी जल्द बजट आने की उम्मीद है।
इन सभी विकास कार्यों के पीछे आदरणीय मनोहर लाल जी की कृपा आशिर्वाद, भगवानदास कबीरपंथी विधायक जी का मार्गदर्शन तथा आदरणीय मनोहर लाल जी के प्रतिनिधि कविंदर राणा जी का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण है।
सुरेंद्र टाया का विश्वास है कि आने वाले समय में गांव गोहिदा विकास की दृष्टि से एक अग्रणी और मॉडल गांव के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
आदरणीय मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से — विकास की नई रफ्तार, गोहिदा का नया स्वरूप। 🙏