पेटलावद: कलेक्टर ने झकनावदा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, पूर्व छात्रों की पहल को बताया अनुकरणीय
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा का निरीक्षण किया, जहां पूर्व छात्रों और स्थानीय जनसहयोग से विद्यालय की सुविधाएं बेहतर बनाई गई हैं। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और जिले के अन्य विद्यालयों के लिए इसे अनुकरणीय बताया।