हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में बार संघ अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी के बाद दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार
हनुमानगढ़ में बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को जान से मारने की धमकी के बाद वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी न्यायालय परिसर में पुलिस की एंट्री बंद रखी और मुख्य पार्किंग स्थल पर नाका लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।