*महात्मा गांधी जयंती पर रिउर पंचायत में स्वच्छता अभियान: मुखिया श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद प्रखंड बारुण*
आज महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर *बारुण प्रखंड अंतर्गत पंचायत रिउर में “स्वच्छता ही सेवा”* कार्यक्रम के तहत एक भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व *पंचायत मुखिया श्री अशोक कुमार सिंह* ने किया।।
*मुखिया श्री अशोक कुमार सिंह* के कुशल मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी से अभियान सफल रहा। उन्होंने स्वयं सफाई कार्यों में हाथ बंटाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मुखिया ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को साकार करने के लिए स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हर नागरिक को इसमें शामिल होना चाहिए।।
मुखिया अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने रिउर पंचायत में स्वच्छता के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। स्थानीय लोगों ने मुखिया के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।।
कार्यक्रम में सचिव कमलेश प्रसाद, पंचायत रोजगार सेवक सुनील कुमार, कचहरी सचिव मुकेश कुमार, लेखपाल मनीष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक पिंटू कुमार, उप मुखिया संगीता देवी तथा प्रतिनिधि लखन देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की।।