चायल: अंबेडकर भवन भरवारी में सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी योजनाओं की सुविधाएं
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम के तहत रविवार को अम्बेडकर भवन स्थित नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ने किया। शिविर के माध्यम से नगर के नागरिकों को एक ही छत के नीचे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है।