* इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार से बातचीत की। इस दौरान नेतन्याहू ने उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो करार दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का विशेष न्योता भी दिया।
* नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री मोदी को समारोह की उत्सव मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह इजरायल के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है,जो आमतौर पर केवल इजरायली नागरिकों को दिया जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बार इजरायल की जनता कैप्टन स्मित का खुले दिल से स्वागत करेगी।
Nurpur, Kangra | Oct 4, 2026