पिपरिया: पिपरिया क्षेत्र में माताओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए जितिया का व्रत रखा, की पूजा
पिपरिया क्षेत्र में शनिवार को माताओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला जितिया व्रत रखा. शाम में व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की.अपराह्न 7:30 बजे कई जगहों पर पूजा की जा रही थी. महिलाओं ने जितिया कथा सुनकर संतान की दीर्घायु व परिवार की सुख-शांति की कामना की.