चैनपुर: सहोदय विद्यालय शाहपुर में खेलो झारखंड प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाये दमखम
सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में दूसरे दिन मंगलवार को जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 के तहत वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।