#बारा में 2 KM की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़-दलदल में फंसे ग्रामीण - एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती
बारा तहसील मुख्यालय से 2 KM दूर सरसेड़ी से गंज गांव तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और मलबा पड़ा है, बारिश में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है।
खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को पैदल ही कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। गांव की गीता देवी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत है। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, प्रसव पीड़ा में महिलाओं को 1 KM तक पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं।
ग्रामीण श्यामलाल का कहना है कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। "अब तो घोड़ा खरीदना पड़ेगा।" उन्होंने बताया कि विधायक डॉ. वाचस्पति से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव में नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
#Prayagraj #BaraTehsil #Sarsedi #GanjGaon #SadakKiSamस्या #GroundReport #UPNews #PrayagrajNews #ViralNews #UPIndia24