Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

धर्मशाला : समारोह में हिमाचल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों और तिरंगे की शान के बीच पूरा पुलिस ग्राउंड “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। Kangra Express इस अवसर पर प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने पूरे धर्मशाला में आज़ादी के महापर्व का जोश और गर्व का माहौल बना दिया।

Kangra, Kangra | Aug 15, 2026