Public App Logo
डग झालावाड़ डग को मिली विकास की सौगात! डग में क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने पुराने बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए 4 समाजों (सेन, लुहार, बागरी एवं प्रजापत समाज) के लिए 30 लाख रुपये की लागत से बने 4 नए सामुदायिक भवनों का लोकार्पण कर चाभियां सुपुर्द कीं। विधायक मेघवाल ने कहा कि इन सामुदायिक भवनों से गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक आयोजनों में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने आगामी नगरपालिका चुनाव में विकास की गति बनाए रखने के लिए भाजपा के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह परिहार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। #Dag #Jhalawar #KaluramMeghwal #BJP #MahanRanaPratap CommunityHall RajasthanNews DagNews DevelopmentWorks - Gangdhar News