#बलिया में चली #तबादला एक्सप्रेस, SP ओमवीर सिंह ने #10इंस्पेक्टर/#दरोगाओं का किया फेरबदल
बलिया, 02 अक्टूबर 2026।
जनपद बलिया में आज तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रशासनिक हित में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश संख्या एसटी-25/2026 दिनांक 02 अक्टूबर 2026 के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#देखें किसका कहाँ हुआ तबादला -
अनिल कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक उभाँव, हरिशंकर सिंह को नरही से सिकंदरपुर, सुशील कुमार दूबे को सिकंदरपुर से खेजुरी भेजा गया है। वहीं अनुपम जायसवाल को दुबहड़ से नरही, राजेश बहादुर सिंह को एएनटीएफ से बांसडीहरोड और वंश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड से डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मिथिलेश कुमार को पकड़ी से भीमपुरा, रंजीत विश्वकर्मा को भीमपुरा से पकड़ी, लालमणि सरोज को खेजुरी से चितबड़ागांव और बृजेश कुमार सिंह को चितबड़ागांव से दुबहड़ थाने का प्रभार सौंपा गया है।
इस एक साथ हुए बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।