बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरीफाबाद के मोहली जंगल के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे रामजीत और उनके परिवार को कथित तौर पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वे सुरक्षित स्थान की ओर चले गए।
ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वन दरोगा अनुज सिंह ने तेंदुआ दिखाई देने की सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
.
.
.
.
#Barabanki #Leopard #LeopardSighted #Subeha #BarabankiNews #Wildlife #ForestDepartment #ViralVideo #UPNews #NHPBharat