बंशीधरनगर (नगर उंटारी): आदिवासियों की जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन, SDM कार्यालय का किया घेराव
श्री बंशीधर नगर के जंगीपुर में आदिवासियों की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में लोगों ने सड़क पर मार्च करते हुए अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। भाजपा नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि वर्ष 1989 से आदिवासियों की जमीन पर कथित रूप से भू-माफियाओं का कब्जा है। उन्हों