कुमारखंड: कुमारखंड से युवा कांवरिया का जत्था सावन में जलाभिषेक के लिए बाबा धाम के लिए हुए रवाना
कुमारखंड प्रखंड के कुमारखंड पंचायत से युवा कांवरिया संघ के बैनर तले गुरुवार को दोपहर तीन बजे एक दर्जन युवा श्रद्धालु कांवरिया का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। ये कांवरिया जत्था सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा का पवित्र जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।