देवरी: किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो में फर्स्ट टर्म एग्जामिनेशन 2026 का रिजल्ट एवं फैशन शो सेलिब्रेशन का आयोजन
Deori, Giridih | Aug 8, 2026 किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो में सत्र 2026 के फर्स्ट टर्म एग्जामिनेशन का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। परीक्षा परिणाम में छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।रिजल्ट घोषणा के उपरांत विद्यालय परिसर में भव्य फैशन शो सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।