रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक सीडीपीओ कार्यालय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार की सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीओ राकेश कुमार चौधरी ने तिरंगा फहराया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। संबोधन में सीओ ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए