देवघर: देवघर के सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री के कमरे को डुप्लीकेट चाबी से खोलने का मामला
देवघर के सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कमरे को डुप्लीकेट चाबी से खुलने के प्रयास का मामला सामने आया है आरोप है कि सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के कमरे के साथ-साथ उनके गार्ड रूम को भी डुप्लीकेट चाबी से खोलने की कोशिश की। घटना के बाद सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।