चकाई: चकाई-देवघर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डस्ट लदे हाइवा ट्रक ने कांवरिया को रौंदा, मौके पर हुई मौत
Chakai, Jamui | Aug 11, 2026 मंगलवार को चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अंडीडीह के पास मंगलवार दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डस्ट लदे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने पैदल चल रहे एक कांवरिया को रौंद दिया।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कांवरिया की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार तीन कांवरियों का समूह बासुकीटांड़ की ओर से चकाई की तरफ प