परसिया: मंधान का पानी परासिया आने की बाधाएं कम हुईं, नपाध्यक्ष ने किए 4 दौरे, विभाग से मिली अनुमति
मंधान बांध से परासिया पानी लाने के अडंगे धीरे धीरे कम होते जा रहे है। मंगलवार को परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने बांध स्थल का पीएचई के एसडीओ और सीएमओ के साथ निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद पाईप लाईन को लेकर पीएचई ने अनुमति दे दी है। एक सप्ताह में चार लगातार दौरे नगर पालिका अध्यक्ष ने किए। इससे पाईप लाईन और ट्रांसफार्मर की अनुमति मिल गई है।