जन सहभागिता से सशक्त होगा सेवा संकल्प अभियान
जिला पंचायत कोरिया की सामान्य सभा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को सदन के पटल पर रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रत्येक कोरियावासी को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने संबंधित विभाग प्रमुखों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनभागीदारी से विकास, सेवा से संकल्प।
#SevaSankalpAbhiyan #KoreaDistrict #JilaPanchayatKorea #जनभागीदारी #सुशासन विकसितभारत2047