#jharkhand | #nimdih : झिमडी दक्षिण आंगनबाड़ी सेविका चयन पर उठे सवाल, दस्तावेज सत्यापन की मांग
#विष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
नीमडीह प्रखंड के झिमडी दक्षिण आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। छह अभ्यर्थियों में नमिता महतो 29 अंक के साथ चयनित हुईं। आपत्तियों के बाद उनकी मार्कशीट, प्रमाणपत्र, जाति व आवासीय दस्तावेजों का अधिकृत सत्यापन कराया जाएगा। अनियमितता मिलने पर अभ्यर्थिता रद्द हो सकती है। फिलहाल चयन अंतिम नहीं है।
#seraikellanews #nimdihupdat #suryodaysamvaad