गढ़वा: गाय चराने गई महिला को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Oct 1, 2026 बड़गड़ थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी दिवंगत लकड़ा कोरवा की 48 वर्षीय पत्नी धानो देवी को बुधवार को सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार धानो देवी बुधवार को गाय चराने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। परिजन तत्काल उसे भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र