हसपुरा: पीरू गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मृतिका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पति फरार
हसपुरा थानाक्षेत्र के पीरू गांव में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रविवार को दी। उन्होंने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।