बक्सर: बक्सर में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत गंगा तट पर डीएम ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित
Buxar, Buxar | Oct 2, 2026 स्वच्छता ही सेवा' 2026 के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सिपाही घाट पर व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान गंगा योग, स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता दौड़ और मानव रंगोली जैसे कार्यक्रम हुए। प्रशासनिक अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित हुए।