बैरसिया: भोपाल के मालवीय नगर में आबकारी विभाग का छापा, 3 पेटी शराब जब्त
Berasia, Bhopal | Aug 15, 2026 भोपाल के मालवीय नगर में आबकारी विभाग का छापा 3 पेटी शराब जब्त। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में ड्राई डे है।भोपाल की सभी 85 शराब दुकानें बंद हैं। बावजूद कुछ जगहों पर शराब बेचे जाने की जानकारी मिलने पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आबकारी विभाग की टीमों ने छापा मार कार्रवाई की। मालवीय नगर की दुकान से 3 पेटी शराब जब्त की गई।