अंबिकापुर में जंगल से फांसी के फंदे पर लटके युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
अंबिकापुर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब महामाया पहाड़ स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के समीप घने जंगल में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।