गोरखपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की गई। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा तृती तिवारी को एक दिन के लिए एसपी नॉर्थ बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर आम लोगों की परेशानियां सुनीं और उनके समाधान के लिए अपनी टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तृती तिवारी ने कहा कि एसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि पुलिस आम जनता की समस्याएं सुनती है और उनका समाधान निकालने का प्रयास करती है।
[Gorakhpur Khabar Live News]
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews