सुंदरनगर में हालात चिंताजनक, शिक्षित और संपन्न लोगों की लापरवाही पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
डेली हिमाचल न्यूज़ - सुंदरनगर, 08 अक्टूबर 2026
सुंदरनगर शहर के वार्ड नंबर-4 में सफाई व्यवस्था को लेकर एक गंभीर तस्वीर सामने आ रही है। घर बड़े होने, पैसा, कोठी और बंगला होने से ही कोई सभ्य नहीं कहलाता, सभ्यता की असली पहचान अपने आसपास स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने से होती है। नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से आती हैं, इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा नाले में कूड़ा फेंकने की आदत लगातार जारी है। कुछ दिन पहले सीवरेज टैंक में बोरी तक डाल दी गई, जिसके चलते पूरे वार्ड का सीवरेज टैंक ओवरफ्लो हो गया।
सबसे चिंता की बात यह है कि ऐसी लापरवाही के बावजूद संबंधित लोगों को शायद कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आखिर इस तरह की हरकतों का खामियाजा आम जनता और सरकारी खजाने को ही भुगतना पड़ता है।
सवाल साफ है—जब कूड़ा उठाने की व्यवस्था मौजूद है, तो नालों और सीवरेज सिस्ट
Sundarnagar, Mandi | Oct 8, 2026