झांसी: झांसी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसे चले, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तलाश में जुटी
Jhansi, Jhansi | Oct 1, 2026 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव स्थित राय कॉलोनी में देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।