सरायपाली विकासखंड के ग्राम भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर का महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नवीन राशन कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों को लेकर महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसे कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
#sevasetuabhiyan #JanSeva #सेवा_संकल्प_अभियान #sevasetuabhiyan #chhattisgarh
1 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Oct 2, 2026