खुरई: बनहट गांव में दिव्यांग की ट्राई बाइक गाय से टकराई, खुरई निवासी गंभीर घायल
Khurai, Sagar | Sep 29, 2026 मंगलवार रात लगभग 8 बजे सागर से लौटते समय एक दिव्यांग की तीन पाहियों वाली बाइक बनहट गांव में सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई जिससे उसकी बाइक पलट गई और दिव्यांग गंभीर घायल हो गया, ग्रामीणों ने डायल 112 और एम्बुलेंस 108 को फोन लगाया लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक दोनों नहीं पहुंची तो परिजनों को भी सूचना दी परिजन ई रिक्शा से घायल को अस्पताल ले गये और भर्ती कराया।