चेनारी: सावन में आस्था की 35 KM दौड़: चेनारी से गुप्ताधाम तक मैराथन, रमेश तिवारी 'टाइगर' ने दिखाई हरी झंडी
सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार सुबह 8 बजे चेनारी प्रखंड में खेल, स्वास्थ्य और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रोहतास फिजिकल एकेडमी द्वारा चेनारी के राम-दुलारी गंगा इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रांगण से गुप्ता धाम तक 35 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।